फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prison Minister inspected the land marked for jail

Saharanpur News: कारागार मंत्री ने किया जेल के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण

Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Prison Minister inspected the land marked for jail
देर शाम पहुंचे गांव दंघेड़ा पहुंचे राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। नागल। प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार की देर शाम नागल ब्लाक के गांव दंघेड़ा में जेल की प्रस्तावित भूमि का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

शाम सात बजे कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति अपने काफिले के साथ दिल्ली से गांव दंघेड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने सहारनपुर जिला कारागार के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। करीब आधा घंटा तक मौके पर रहे राज्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवबंद अंकुर वर्मा को एक दो जगह और चिह्नित करने के निर्देश दिए। ताकि इनमें से जो भी ज्यादा उपयोगी हो उसका प्रस्ताव स्वीकृति करा इमारत के निर्माण की प्रक्रिया शुरु कराई जा सके। कारागार मंत्री भूमि के समस्त अभिलेखों का मुआयना किया और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ जेल अधीक्षक अनीता दुबे, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार, नवीन त्यागी, सोमेंद्र त्यागी, कपिल त्यागी, सोनू, शशि त्यागी, नीतू, अरुण तायल आदि ग्राम वासी मौजूद रहे। इससे पहले गांव पहुंचने पर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति का भाजपा के कोटा मंडल अध्यक्ष यशपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद राज्य मंत्री सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। शनिवार को वे सहारनपुर प्रवास पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed