फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Priority is to implement public welfare schemes on ground

Saharanpur News: जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता

Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Priority is to implement public welfare schemes on ground
सहारनपुर। नवागत मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण एवं विकास कार्यों में गति लाना उनकी प्राथमिकता होगी। सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

नवागत मंडलायुक्त वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की। वर्तमान में वह निदेशक पंचायती राज विभाग के साथ-साथ सचिव का दायित्व भी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, नगर आयुक्त संजय चौहान,अपर आयुक्त रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed