फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Principal and teachers will increase the challenge

प्रधानाचार्य और शिक्षकों की बढ़ेगी चुनौती

Mon, 12 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Principal and teachers will increase the challenge
सहारनपुर। कोरोना का खतरा कम होने के बाद 19 अक्तूबर से कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालय खोले जा रहे हैं। अब शिक्षकों को ऑनलाइन के साथ साथ स्कूल में भी बच्चों को पढ़ाना होगा। अब स्कूलों में बच्चे अभिभावकों की सहमति पर जाएंगे। इस व्यवस्था से विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्यों के सामने चुनौती होगी। विद्यालयों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराने के साथ ही हैंड सैनिटाइजर और अतिरिक्त मास्क की भी व्यवस्था करनी होगी। कुछ विद्यालयों ने इसके लिए बजट की समस्या बताई है। विद्यालयों को सैनिटाइज करने के लिए प्रशासन स्तर से व्यवस्था करने की भी मांग उठ रही है।
विज्ञापन

दोबारा लेनी होगी सहमति
सभी विद्यालय प्रबंधन को अभिभावकों से सहमति पत्र लेना होगा। तभी स्कूल में छात्र-छात्राओं को बुलाया जा सकता है। जितने भी विद्यार्थी आना चाहेंगे उनके लिए विद्यालय खोले जाएंगे। शेष को पूर्व की तरह ऑनलाइन ही पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों के लिए निर्देश
-खोलने से पहले और पाली खत्म होने के बाद विद्यालयों को पूरी तरह सैनिटाइज कराना होगा।
-विद्यालयों में हैंड सैनिटाइजर, मास्क, थर्मल स्कैनिंग, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखनी होगी।
-विद्यार्थियों को हैंड सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने और बुखार चेक करने के बाद ही कक्षों में भेजा जाएगा।
-विद्यालय में प्रवेश के समय और छुट्टी के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
-स्कूल बसों और वैन को प्रतिदिन सैनिटाइज कराना होगा।
-शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को मास्क लगाकर आना होगा।
-विद्यार्थियों को छह फुट की दूरी पर बिठाना होगा।
-ऑनलाइन पठन-पाठन की व्यवस्था जारी रखनी होगी।
-विद्यालय दो पालियों में चलेंगे पहली पाली कक्षा नौ और दस तथा दूसरी पाली 11 और 12वीं के लिए होगी।
-एक दिवस में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 विद्यार्थी बुलाए जा सकेंगे। शेष को अगले दिन बुलाना होगा।
19 अक्तूबर से पहले अभिभावकों ने एक बार पुन: सहमति ली जाएगी। जितने भी अभिभावक राजी होंगे उनके बच्चों के लिए विद्यालय खोले जाएंगे। साथ ही जो विद्यार्थी नहीं आएंगे उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। विभाग शासनादेश के अनुुपालन को पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed