फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prime Minister Modi's birthday will be celebrated as service week

सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Mon, 07 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi's birthday will be celebrated as service week
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपाई सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। 14 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रम शुरू होंगे, जिसके तहत लोगों की सेवा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर 14 सितंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रम दो अक्तूबर तक संचालित होंगे। इसके बीच विशेष रूप से 17 सितंबर को होने वाले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को लेकर सेवा सप्ताह 20 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कार्यक्रम की सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन

इन तारीखों में होंगे यह कार्यक्रम
-- 14 सितंबर को रक्तदान शिविर लगेगा।
-- 15 सितंबर को गरीबों को चश्मे बांटे जाएंगे।
-- 16 सितंबर को स्वच्छता अभियान चलेगा।
-- 17 सितंबर को दिव्यांगजनों को उपकरण और गरीबों को फल वितरित किए जाएंगे।
-- 18 सितंबर को 70 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त गांव, शहर और जिले का संकल्प दिलाया जाएगा।
-- 19 सितंबर को पौधरोपण कार्यक्रम होगा।
-- 18 से 20 सितंबर तक वेबिनार के माध्यम पीएम की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।
-- 20 से 25 सितंबर तक कोविड 19 से बचाव को जागरूकता अभियान चलेगा।
-- 25 सितंबर को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा।
-- इसके बाद 02 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे और गांधी जयंती मनाई जाएगी।
ई-बुक में दर्ज हुआ उपलब्धियों का ब्योरा, कल होगा विमोचन
सहारनपुर। भाजपा ने मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए कार्यों एवं उपलब्धियों को लेकर ई-बुक तैयार की है। महानगर कार्यकारिणी में 11 और जिला कार्यकारी में 27 मंडल है। इन सबका ब्योरा ई-बुक में दर्ज किया गया है, जिसका विमोचन आठ सितंबर को लखनऊ से कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। प्रदेश की ई-बुक का विमोचन रविवार की शाम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed