फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prices of fruits and vegetables increased due to inflation of petroleum products

पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई से चढे़ फल और सब्जी के भाव

Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prices of fruits and vegetables increased due to inflation of petroleum products
सहारनपुर। पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ रहे रेट के चलते फल एवं सब्जियां महंगी हो रही हैं। अनार, सेब से लेकर हरा नारियल तक महंगा हो गया है। 25 से 35 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मौसमी का दाम 35 से 50 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि टमाटर के रेट पिछले डेढ़ महीने में लगभग दोगुना हो गया है।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू हो चुके हैं। जनपद के सेब हिमाचल और कश्मीर, टमाटर और अनार महाराष्ट्र के नासिक से आ रहे हैं। प्याज राजस्थान के जोधपुर, मध्यप्रदेश के उज्जैन एवं इंदौर से आ रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ रहे रेट का जहां किराए भाडे़ पर प्रभाव पड़ रहा है, जिसका सीधा असर बाहर से आने वाले फल एवं सब्जियों पर पड़ रहा है। इसके चलते न सिर्फ उपभोक्ताओं की जेब ढीली हो रही है, बल्कि व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवरात्रों में बढ़ी फलों की मांग
सात अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो चुके हैं। व्रत रहने वाले लोग फलाहार करते हैं। जिसके चलते फलों की मांग बढ़ी है। डेंगू और वायरल बुखार के चलते भी फलों की डिमांड में इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र के नासिक में अधिक बारिश होने के कारण वहां से अनार और मौसमी की आवक में कमी आई है। इसके चलते फलों के रेट में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले आढ़ती
भाड़ा बढ़ने से बढे़ प्याज के रेट
प्याज के थोक व्यापारी विजय कालरा का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ने से प्याज के भाव में इजाफा हुआ है। एक माह पहले 15 से 22 रुपये प्रति किलो बिकने वाली प्याज का रेट अब 18 से 27 रुपये प्रति किलो हो गया है।

डेढ़ माह में दोगुना हो गया टमाटर का भाव
टमाटर के थोक व्यापारी सरफराज मतलूब ने बताया कि डेढ़ महीने में टमाटर का रेट बढ़कर दोगुना हो गया है। डेढ़ महीने पहले 20 रुपये बिकने वाला टमाटर अब 35 से 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। नासिक से तीन दिन में गाड़ी सहारनपुर पहुंचती है। भाड़ा बढ़ने का सीधा असर रेट पर पड़ता है।
फलों के भाव रुपये प्रति किलो
फल ------------ पहले ------------ अब
मौसमी ------ 25 से 35 --------- 35 से 50
अनार ------- 60 से 80 --------- 70 से 100
सेब ---------- 35 से 70 --------- 35 से 80
नारियल ----- 48 से 50 --------- 55 से 60
कीवी --------- 17 से 18 --------- 20 से 22
प्याज --------- 15 से 22 -------- 18 से 27
टमाटर -------- 18 से 20 --------- 35 से 40
नोट: भाव मंडी के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed