फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prevent brain stroke by improving lifestyle

जीवन शैली में सुधार कर स्ट्रोक से करें बचाव

Fri, 28 Oct 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Prevent brain stroke by improving lifestyle
डा संजीव मिगलानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अनियमित जीवन शैली, खानपान में सुधार कर ब्रेन स्ट्रोक से बचा जा सकता है। स्ट्रोक आने के बाद 60 फीसदी मरीजों की सुनने और देखने की क्षमता चली जाती है। इसके अलावा इसमें मरीज अपंग भी हो जाता है।
विज्ञापन

इस जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 अक्तूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर संजीव मिगलानी ने स्ट्रोक से बचाव के लिए व्यायाम, उचित खानपान का पालन करते हुए नशे से दूर रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है। तनाव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। स्ट्रोक (पेरालाइसिस) होने पर दिमाग की ब्लड सप्लाई बंद हो जाती है। जिसमें दिमाग की नसें या तो बंद हो जाती है या ब्रेन हेमरेज होता है। 60 से ऊपर की उम्र के लोगों में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक है। दिल की बीमारी वाले 20 फीसदी मरीजों को स्ट्रोक की समस्या होती है। युवाओं के लिए यह अधिक घातक होता है।
विज्ञापन

- ब्रेन स्ट्रोक के मुख्य कारण
हाई ब्लड प्रेशर
डायबिटीज
हाई कोलेस्ट्रोल
धूम्रपान
दिल की बीमारी
- ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
शरीर के एक हिस्से में कमजोरी आना।
चलने में लड़खड़ाना।
आंखों में धुंधला होना और दो-दो दिखना।
हाथ-पैरों का सुन होना।
चेहरे का टेड़ा होना।
- स्ट्रोक मरीजों के लिए आहार
हरी सब्जियों का सेवन करना।
सप्ताह में दो बार मछली खानी चाहिए।
साबुत अनाज और दाल खाएं।
दो-तीन बार ताजे फल खाने चाहिए।
- स्ट्रोक से बचाव
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें।
डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहिए।
मोटापा को न बढ़ने दें।
आधे घंटे टहलना चाहिए।
बर्गर, मोमोज, चाऊमीन, पिज्जा आदि नहीं खाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed