फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prepared a road network outline in the metropolis

Saharanpur News: महानगर में रोड नेटवर्क की रूपरेखा तैयार की

Wed, 11 Dec 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Prepared a road network outline in the metropolis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक में पिछली बैठक और महायोजना के तहत तैयार किए रोड नेटवर्क प्लान को लेकर चर्चा की गई। मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने अधिशासी अभियंता की लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। पिछली बोर्ड बैठक में तैयार की गई विकास कार्यों की रूपरेखा पर अधिशासी अभियंता कोई जवाब नहीं दे पाए।
मंगलवार को विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने पिछली बोर्ड बैठक और महायोजना के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने पिछली बोर्ड बैठक लिए गए निर्णयों की आख्या मांगी। इसके अलावा 2025-2026 में होने कार्यों की जानकारी ली। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों की बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रदीप शर्मा पिछली बैठक में तैयार की गई विकास कार्यों की रूपरेखा के बारे में मंडलायुक्त को कोई जानकारी नहीं दे पाए। मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशासी अभियंता के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैंं।
मंडलायुक्त ने बताया कि महायोजना और पिछली बोर्ड बैठक में तैयार किए एजेंडे पर चर्चा हुई। इसके तहत विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जाने वाले कार्यों में रोड नेटवर्क प्लान की मंडलायुक्त ने समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय में कार्यों को पूरा किया जाए।

उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता पर खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कार्यों के बारे में जानकारी दी। इनके अलावा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि किसी भी कार्य में कोताही न बरती जाए। नगरायुक्त संजय चौहान ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तालमेल बैठाकर सभी कार्यों को तय समय में पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed