फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prepare DPR by surveying the villages situated on the banks of Hindon river: Divisional Commissioner

हिंडन नदी किनारे बसे गांवों का सर्वे कर तैयार करें डीपीआर : मंडलायुक्त

Thu, 22 May 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prepare DPR by surveying the villages situated on the banks of Hindon river: Divisional Commissioner
सहारनपुर। मंडलायुक्त अटल कुमार राय की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैश बोर्ड, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने हिंडन किनारे गांवों का सर्वे कराकर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहेगा। इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि नेडा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का सफल क्रियान्वयन कराएं।
विज्ञापन

जानबूझकर त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल बनाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भारतीय नदी परिषद के रमनकांत द्वारा पीपीटी के माध्यम से मंडल की नदियों की अध्ययन स्थिति एवं उनमें सुधार की चर्चा की। मंडलायुक्त द्वारा हिंडन नदी की सफाई एवं उसके पुनरोद्धार के लिए हिंडन किनारे बसे गांव का सर्वे कराकर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी का बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed