{"_id":"69efbb954afd31ee3b0e71cf","slug":"preparations-underway-to-hand-over-sanitation-management-of-the-metropoliss-58-wards-to-private-hands-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-174258-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर के 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर के 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी
Tue, 28 Apr 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम महानगर के 70 में से 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथोंं में देने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव अनुमोदन के लिए आज होने वाली कार्यकारिणी समिति की बैठक में रखा जाएगा।
महानगर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के पास करीब 2,100 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें करीब 400 सफाईकर्मी स्थायी और बाकी संविदा और सीएलसी के तहत ठेके पर रखे गए हैं। प्रदेशभर के विभिन्न शहरों में सफाई व्यवस्था ठेके पर दी जा रही है। ऐसे में नगर निगम सहारनपुर ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, कानपुर में इसे लेकर सफाईकर्मियों का विरोध नगर निगम को झेलना पड़ा था। यहां भी 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर दिए जाने की सूचना से सफाईकर्मियों के नेताओं में सुगबुगाहट है। बहरहाल, नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे अनुमोदन के लिए आज होने वाली कार्यकारिणी समिति की बैठक में रखा जाएगा। यदि वहां पारित हो जाता है तो उसके बाद पास होने के लिए बोर्ड बैठक में जाएगा।
सबसे खास बात यह है कि इस कार्य के लिए 36 करोड़ रुपया का अतिरिक्त अनुमानित व्यय होगा। इसमें नगर निगम के मुख्य नगर लेखा परीक्षक से भी सुझाव लिया गया है। उधर, महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्रदेश के अनेक नगर निगमों और शहरों में सफाई व्यवस्था ठेके पर दे दी गई है। नगर निगम सहारनपुर भी इस पर काम कर रहा है। प्रयास यही है कि किसी भी तरह व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सके।
विज्ञापन
-- -- --
कार्यकारिणी में रखे जाने वाले प्रमुख प्रस्ताव
-गृहकर एवं जलकर में 30 सितंबर तक 20 प्रतिशत की छूट दी जाए। जीआईएस के बिलों पर आपत्ति के बाद स्वकर प्रपत्र भरने के बाद जमा होने वाले बिल पर भी 20 फीसदी की छूट मिले।
-स्मार्ट सिटी योजना के तहत नूरबस्ती में बने ओल्ड ऐज होम का नाम संत शिरोमणि रविदास के नाम पर रखा जाए।
-लेबर कॉलोनी में लेबर कोर्ट के पास रामलीला मैदान को जाने वाली सड़क के शुरू में शहीद जसबीर सिंह के नाम का गेट बनाया जाए।
-पार्कों के रख रखाव के लिए उद्यान अनुभाग के लिए निर्धारित तीन करोड़ के बजट पर पुनर्विचार किया जाए।