फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations for the operation of trains start from June 1

एक जून को सहारनपुर से गुजरेंगी छह रेलगाड़ियां

Fri, 29 May 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the operation of trains start from June 1
सहारनपुर। श्रमिक स्पेशल के बाद नई ट्रेनों के संचालन के लिए भी रेलवे अफसरों और कर्मचारियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एक जून से ये ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही इन ट्रेनों में आरक्षण स्थिति के लिए कुछ नियम बदले गए हैं। इससे यात्रियों को अधिक समय और लाभ मिल सकेगा। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के स्टेशन पर प्रवेश और यहां से निकासी के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी महेश ठाकुर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों जैसे सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाना, थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर अन्य प्रक्रियाआें को भी अपनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यहां से फिलहाल श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है। अब एक जून से चलने वाली गाड़ियों की ही तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अप रूट की गाड़ियां प्लेटफार्म नंबर पांच से संचालित होंगी। वहीं, डाउन रूट की ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर तीन और चार से संचालित होंगी। यहां से इन ट्रेनों के लिए बुकिंग की स्थिति तो अभी ज्यादा स्पष्ट नहीं है। लेकिन जन शताब्दी एक्सप्रेस में 100 से ज्यादा यात्रियों की बुकिंग हुई है। एक जून को डाउन रूट पर पहली गाड़ी 11.15 बजे और अप रूट पर शाम चार बजे संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रमुख गाड़ियां यहां से गुजरेंगी
- 2357 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस
- 2358 अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस
- 2053 हरिद्वार अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस
- 2054 अमृतसर हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस
- 2903 मुंबई अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल
- 2904 अमृतसर मुंबई गोल्डन टेंपल मेल
ट्रेनों में आरक्षण के नियमों में होगा यह बदलाव
- नए नियम के मुताबिक एडवांस रिजर्वेशन (अग्रिम आरक्षण) की अवधि को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया गया है।
- भारतीय रेलवे द्वारा जारी एक सर्कुलर के मुताबिक संशोधनों को ट्रेन बुकिंग की तारीख 31 मई की सुबह 8 बजे से लागू होगा।
- सभी 230 ट्रेनों में पार्सल और सामान की बुकिंग की अनुमति होगी।
- अन्य शर्तें जैसे वर्तमान बुकिंग, सड़क किनारे के स्टेशनों के लिए तत्काल टिकट का आवंटन आदि जैसे नियमित समय पर चलने वाली ट्रेनों वैसे ही रहेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed