फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations for reshuffling of Kovid centers

कोविड 19 सेंटरों में फेरबदल करने की तैयारी

Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations for reshuffling of Kovid centers
सहारनपुर। प्रशासन कोविड केसर सेंटरों में फेरबदल करने की तैयारी में है। एक ओर जहां कोविड सेंटरों की संख्या कम हो सकती है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे कोविड सेंटर को भी एसबीडी जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि अभी यह पूरी तरह तय नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में तीन जगहों पर कोविड केयर सेंटर चल रहे हैं। ग्लोकल मेडिकल कॉलेज और सीएचसी फतेहपुर में एल-1 कोविड केयर सेंटर बने हैं, जहां अभी तक लक्षण रहित पॉजिटिव मरीजों को रखा जाता रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एल-2 और एल-3 कोविड केयर सेंटर बने हैं, जहां लक्षण वाले और गंभीर मरीज भर्ती किए जाते हैं। कोरोना से अभी तक 43 मौतें भी राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में ही हुई हैं। चूंकि अब बिना लक्षण वाले मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं है। ऐसे मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। ऐसे में चर्चा है कि एल-1 कोविड सेंटरों को समाप्त किया जा सकता है। इससे एक ओर जहां उक्त सेंटरों पर तैनात स्टाफ को वहां से अन्य कार्यों में लगाया जा सकेगा। वहीं प्रशासन और चिकित्सा विभाग की भागदौड़ भी बचेगी। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित कोविड केयर सेंटर को एसबीडी जिला अस्पताल में लाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटरों को लेकर अभी उच्चाधिकारियों के साथ मंथन चल रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित कोविड सेंटर को भविष्य में एसबीडी में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed