फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations for reshuffle in BJP cells

भाजपा में प्रकोष्ठों में फेरबदल की तैयारी

Fri, 09 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations for reshuffle in BJP cells
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद भाजपा मिशन 2022 की तैयारियों में जुट गई है। इसी के तहत जातीय समीकरण के आधार पर सभी प्रकोष्ठों में फेरबदल किया जाएगा। नए चेहरों को भी प्रकोष्ठों में जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन

प्रकोष्ठों के फेरबदल को लेकर पार्टी हाईकमान ने समीक्षा शुरू कर दी है। क्षेत्रीय स्तर पर फेरबदल हो चुका है। अब जिले और महानगर में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी में फेरबदल करने की तैयारी की जा रही है। पार्टी सभी वर्गों को लेकर प्रकोष्ठों का गठन करेगी। इसको लेकर बूथ स्तर से समीक्षा शुरू की गई है, जिसमें नए चेहरों और कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। वहीं, पार्टी सूत्र बताते हैं कि इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी सहारनपुर आकर समीक्षा कर सकते हैं। वहीं, प्रकोष्ठों में पद पाने के लिए कार्यकर्ताओं ने भी अपने आकाओं की परिक्रमा शुरू कर दी है। ताकि उनको जगह मिल सके।
विज्ञापन

भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। इसी आधार पर कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी। प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी में जल्द फेरबदल होगा। इसको लेकर हाईकमान भी समीक्षा कर रही है। - महेंद्र सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकोष्ठों के विस्तार और फेरबदल की तैयारी चल रही है। कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार ही पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। - राकेश जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed