फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations completed at wheat centers, farmers did not arrive

गेहूं केंद्रों पर तैयारियां पूरी, नहीं पहुंचे किसान

Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed at wheat centers, farmers did not arrive
रामपुर मनिहारान में गेहूं क्रय केंद्र पर तैयारियों के साथ कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के 96 केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं, लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्र पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे। दिन भर क्रय केंद्र इंचार्ज किसानों की बाट जोहते रहे। इसके पीछे जिले में अभी गेहूं की कटाई शुरू न होना माना जा रहा है। किसानों के अनुसार अभी आठ से दस दिन में गेहूं की कटाई शुरू होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने देहात के गेहूं क्रय केंद्रों का भ्रमण किया तो पाया कि वहां खरीद के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। इनमें बारदाना, झरना, पंखा, तौल उपकरण और किसानों के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था शामिल है। छुटमलपुर क्षेत्र में नवीन मंडी स्थल, चमारीखेड़ा, कमालपुर, भैंसराऊ और कुरढ़ीखेड़ा में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन सहायक निबंधक कोआपरेटिव ने भी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में देवबंद रोड नवीन मंडी स्थल, देहली रोड हाईवे किनारे सहकारी क्रय विक्रय समिति, किसान सहकारी सेवा समिति द्वारा गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सहकारी सेवा समिति बड़गांव पर बनाए गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है, लेकिन पहले दिन एक भी किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है।
नानौता किसान सहकारी सेवा समिति के एमडी संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल लेट है। अभी दस के बारह दिन में गेहूं कटाई होगी इसके बाद ही किसान गेहूं लेकर पहुंचने शुरू होंगे।
सरसावा क्षेत्र में अंबाला रोड पर ग्राम सरसोहेड़ी के समीप बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र पर तैनात एसएमआई रेनू रानी ने बताया कि उनके केंद्र को छह हजार क्विंटल गेहूं क्रय करने का लक्ष्य दिया गया है। गेहूं लेकर आने वाले किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, देर होने की दशा में आराम करने के लिए दरी आदि की व्यवस्था कर ली गई है, साथ ही गेहूं तोलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गेहूं साफ करने के लिए झरने की व्यवस्था भी की गई है। गंगोह क्षेत्र में अलग-अलग विभाग से गेहूं खरीद के 12 केंद्र लगाए गए हैं। इनमें से मंडी में दो और सहकारी समितियों के अलावा लखनौती, सिकंदरपुर, बीनपुर सांगाखेड़ा, महंगी, जानखेड़ा, सलारपुरा आदि में स्थापित किए हैं। केंद्र प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है। इसके अलावा अभी तक गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। इसीलिए किसी भी केंद्र पर कोई भी किसान नहीं पहुंचा है।

पंजीकरण कराने में आ रही समस्या
साढ़ौली कदीम/चिलकाना। गेहूं कटाई हालांकि अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन किसानों के सामने पंजीकरण कराने में समस्या आ रही है। साढ़ौली कदीम और चिलकाना क्षेत्र के किसानों प्रेमपाल, शंभूराम, केहर सिंह, योगेन्द्र, माजिद, अफजाल आदि का कहना है कि गेहूं बेचने के लिए जनसेवा केंद्रों से उनके पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं। केंद्र-संचालकों का कहना है कि नेटवर्क में खराबी के चलते ऐसा हो रहा है। साइट नहीं खुल पा रही है।

नानौता में गेंहू क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारी

नानौता में गेंहू क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed