{"_id":"60b287028ebc3e78c063d4c2","slug":"preparations-are-going-on-candidates-not-declared-saharanpur-news-mrt540426734","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां चल रहीं, प्रत्याशी घोषित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां चल रहीं, प्रत्याशी घोषित नहीं
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जून महीने में हो सकता है। इसे देखते हुए राजनीति दल तैयारी में जुटे हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों से संपर्क साध अपने खेमे में खींचने की कोशिशें की जा रही हैं। सदस्यों को तमाम तरह के लालच दिए जा रहे हैं, लेकिन ताज्जुब यह है कि अभी तक किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
सत्तारूढ़ भाजपा भी अभी प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नहीं कर रही है। वैसे भी भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर एक नहीं, बल्कि चार दावेदार हैं। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री चौधरी, मुकेश चौधरी, मांगेराम चौधरी और बिजेंद्र कश्यप शामिल हैं। यह सभी इस बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं और इसी सोच के साथ सदस्य चुनाव लड़ने को मैदान में उतरे थे कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद हासिल करना है। इसके लिए पार्टी स्तर पर अपने राजनीतिक आकाओं के भी संपर्क में हैं, लेकिन पार्टी की तरफ से अभी किसी भी दावेदार को हरी झंडी नहीं दी गई। ऐसे में भाजपा के सामने मुश्किल भी खड़ी हो सकती है, क्योंकि जब प्रत्याशी घोषित नहीं होगा तो चुनाव की तैयारी कैसे होगी। वैसे भी इस चुनाव में सदस्यों को साधने में जो पहल कर देता है, वह कामयाबी की राह पकड़ लेता है। भाजपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित करने में हो रही देरी, नुकसान भी पहुंचा सकती है।
तीसरे मोर्चे में भी वेट एंड वॉच की स्थिति
कांग्रेस और सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चे का गठन किया। दावा किया गया कि भाजपा और बसपा को रोकने के लिए तीसरा मोर्चा बनाया है, लेकिन इनकी तरफ से भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन का कहना है कि अभी जल्दी नहीं है, समय आने पर प्रत्याशी घोषित होगा। वहीं, कांग्रेस नेता इमरान मसूद का भी कहना है कि हमारी तैयारी पूरी है, प्रत्याशी को लेकर कवायद चल रही है।
विज्ञापन
दो दिन में प्रत्याशी घोषित कर सकती है बसपा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बसपा की तरफ से भी चार दावेदारों के नाम पार्टी हाईकमान को भेजे गए हैं। इनमें बसपा नेता नवीन खटाना की मां शिमला देवी को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि दो दिन के भीतर बसपा अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि प्रत्याशी की घोषणा पार्टी हाईकमान से होगी।