फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparation of FIR against 52 people who did not give vehicles

वाहन नहीं देने वाले 52 लोगों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparation of FIR against 52 people who did not give vehicles
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए अपने वाहन नहीं देने वाली 52 वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। संभागीय परिवहन विभाग ने इन वाहन स्वामियों की सूची बना कर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में 14 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव ड्यूटी में मतदान कर्मियों के अलावा पुलिस फोर्स के लिए वाहनों की जरूरत है। इसमें सरकारी वाहनों के अलावा 654 बस एवं मिनी बस और 975 कार आदि की मांग प्रशासन ने की थी। संभागीय परिवहन विभाग ने बस, मिनी बस, स्कूल बस एवं हल्के वाहनों कार आदि का अधिग्रहण करने के लिए निजी वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए थे। जिनमें से हल्के वाहन 11 फरवरी को पुलिस लाइन, सहारनपुर तथा बस व मिनी बस के लिये महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, जनता रोड, सहारनपुर में ड्राइवर समेत उपस्थित होने के आदेश दिए गए थे। इनमें से 52 वाहन स्वामियों ने अपने वाहन उपलब्ध नहीं कराए। जिनकी खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एआरटीओ रामप्रकाश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार तक 52 वाहन स्वामियों ने अपने वाहन उपलब्ध नहीं कराए है। इन वाहन स्वामियों को सूचीबद्ध कर लिया है, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि साथ ही उनका रजिस्ट्रेशन भी निलंबित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे वाहन स्वामियों के लिए अंतिम मौका है कि वह शनिवार यानि आज तक यदि अपने वाहन उपलब्ध करा देंगे तो कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed