फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparation for counting of votes for assembly elections completed

प्रशासन ने पूरी की मतगणना की तैयारी

Tue, 08 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Preparation for counting of votes for assembly elections completed
सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हो जाएगी मतगणना
विज्ञापन

सातों विधानसभा सीट पर 71 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दस मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह सात बजे प्रत्याशियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के सामने स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इसके बाद सुबह साढे़ आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। इसके लिए एक प्रत्याशी के 16 अभिकर्ता बनाए गए हैं। इनमें 14 अभिकर्ता ईवीएम की मतगणना कराएंगे। जबकि एक डाक मतपत्रों और एक इलेक्ट्रोनिक पोस्टल बेलेट की गणना कराएगा। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर न सिर्फ प्रत्याशी बल्कि आम जनता भी इंतजार कर रही है। दस मार्च को जनता रोड स्थित वेयर हाउस परिसर में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने तमाम व्यवस्था कर ली हैं। जिले की सातों विधानसभा सीटों के 25 लाख 86 हजार 029 मतदाताओं में से 18 लाख 46 हजार 594 ने मतदान किया। सबसे पहले डाक मतपत्रों और इलेक्ट्रोनिक पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम में पडे़ मतों की गणना कराई जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि एक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त दो टेबल और लगेंगी। एक हॉल में सात टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा वार हुआ मतदान
विधानसभा सीट मतदाता मतदान
बेहट 372079 280895
नकुड़ 354943 270882
सहारनपुर नगर 443376 292146
सहारनपुर 359150 259956
देवबंद 348070 241290
रामपुर मनिहारान 323068 231698
गंगोह 385343 269727
योग 2586029 1846594
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed