फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prem reaches village after seven years of marriage, brother-in-law beaten

युवक ने बहनोई को पीटा

Sun, 15 Nov 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Prem reaches village after seven years of marriage, brother-in-law beaten
प्रेम विवाह के सात साल बाद गांव पहुंचे, साले ने पीटा
विज्ञापन

नानौता। सात साल पहले गांव के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती दीपावली पर घर पहुंची तो भाई ने उसके पति के साथ मारपीट कर उसे गांव से निकल जाने की धमकी दी।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने सात साल पहले गांव के युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसको लेकर गांव में दोनों पक्षों की एक पंचायत हुई थी, जिसमें तय हुआ था कि युवती अपने पति के साथ गांव से बाहर रह सकती है। इसके बाद दोनों गांव से चले गए। सात साल बाद युवती पति के साथ दीपावली पर पूजन के लिए आई थी। आरोप है कि इस दौरान उसके भाई ने उसे गांव से जाने को कहा तो दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवती के भाई ने उसके पति के साथ मारपीट की। साथ ही गांव में न आने की धमकी दी। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed