{"_id":"57e6c2a64f1c1b416da83242","slug":"pregnant-womans-death-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से गर्भवती महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह में नगर और देहात क्षेत्र में बड़ी संख्या में नागरिक बुखार से पीड़ित है। गंभीर हालत के चलते अनेक लोगों का विभिन्न हायर सेंटरों में उपचार कराया जा रहा है। गांव महंगी में डेंगू से पीड़ित एक चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई।
गंगोह के गांव महंगी निवासी अवतार सिंह की चार माह की गर्भवती पत्नी कंवलजीत को तीन दिनों से बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा था। प्रीतमसिंह ने बताया कि उसने नकुड़ स्थित एक चिकित्सालय में उसका उपचार कराया लेकिन, बुखार बढ़ता गया। उसकी प्लेटलेट्स भी लगातार कम होने लगी और शरीर पर सूजन भी आ गई। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सहारनपुर के अस्पताल में ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया तो देहरादून में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने डेंगू बुखार की पुष्टि करते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन शुक्रवार शाम महिला की मौत हो गई।