{"_id":"677ac430ce764315890e8364","slug":"pre-board-practical-exams-will-have-to-be-conducted-by-10-january-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-139801-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दस जनवरी तक करानी होंगी प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दस जनवरी तक करानी होंगी प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Sun, 05 Jan 2025 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं दस जनवरी तक कराने के आदेश दिए गए हैं। देरी से सूचना मिलने के चलते जनपद के ज्यादातर विद्यालयों में प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से होंगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्री बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां जारी की हैं। प्री बोर्ड परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी तक कराने को कहा गया है, लेकिन उससे पहले प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं, जिनके लिए चार से दस जनवरी तक का समय विद्यालयों को दिया गया है। जनपद में सूचना देर से पहुंचने के चलते चार जनवरी से परीक्षाएं शुरू नहीं कराई जा सकीं हैं। पांच जनवरी को रविवार के चलते परीक्षा नहीं हो सकी। ऐसे में प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं छह जनवरी यानी आज से शुरू होंगीं। परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों की रहेगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के नंबर भी विद्यार्थियों को बताए जाएंगे, जिससे कि उन्हें अपनी तैयारी का पता चल सके।