फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Praying for the happiness and peace of the family by worshiping Holika

होलिका की पूजा कर परिवार की सुख शांति के लिए की प्रार्थना

Thu, 17 Mar 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Praying for the happiness and peace of the family by worshiping Holika
चिलकाना में होलिका पूजन करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/बड़गांव/गंगोह। जिले के देहात में होली का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ होलिका की पूजा कर उनकी दीर्घायु और परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

चिलकाना, बड़गांव, छुटमलपुर क्षेत्र में होली का पर्व परंपरागत ढंग तथा हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर दोपहर से ही होली पूजन के लिए पहुंचने लगी थी। बच्चे हाथों में गोबर के कंडों तथा सूखे मेवों की माला लेकर होली पूजन में पहुंचे। महिलाओं ने व्रत रखकर अपने बच्चों तथा परिवार की सुख-शांति की कामना करते हुए, होली पूजन किया। सुल्तानपुर, चिलकाना, पटनी, सीकरी, अहाड़ी, अब्दुल्लापुर, पाजबांगर, बडगांव, धौलाहेड़ी, पठेड़, दानतपुर, दौलतपुर, बैंगनी, चौरीमंडी, आल्हनपुर, तेलीपुरा, चलाकपुर, नल्हेड़ा, हरड़ाखेड़ी, पटना, नारायणपुर आदि में होली का त्योहार उमंग के साथ मनाया गया। गंगोह के राम बाग रोड पर कंकराली सरोवर किनारे, गुलाम औलिया, महल तला, टांकान, कानूनगोयान, गुजरान, मोहम्मद गौरी, कोटला, मखदूम जहां, छत्ता, गुजरान आदि स्थानों पर होलिका पूजन किया गया। देर शाम होलिका का दहन किया गया। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में करीब 120 स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed