{"_id":"6259af40876a0d68462a1ab9","slug":"prayers-sought-for-the-progress-of-the-country-and-prosperity-of-all-saharanpur-news-mrt5846585171","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की तरक्की और सबकी खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की तरक्की और सबकी खुशहाली की मांगी दुआ
विज्ञापन
जामा मस्जिद के बाहर फुव्वारा चौक पर नमाज अदा करते रोजेदार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न मस्जिदों में संपन्न हुई। मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा कर देश की तरक्की और सबकी खुशहाली की दुआ मांगी।
शुक्रवार को चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में दूसरे जुमे की नमाज इमाम मुफ्ती अरशद गोरा ने अदा कराई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। गर्मी को देखते हुए नगर निगम की ओर से मस्जिद के बाहर बाजार में टेंट लगवाए गए ताकि रोजेदारों को धूप न बैठना पड़े। जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसारियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपूरा में नमाज हुई। नमाज के बाद देश की तरक्की और सबकी खुशहाली की दुआ की गई। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों के अलावा व्यापारियों का धन्यवाद अदा किया।
यातायात व्यवस्था रही सुचारु
जुमे की नमाज को देखतेे हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चौकी सराय पर वाहनों को चौक फव्वारा की तरफ जाने से रोका। हालांकि, दुपहिया वाहनों को जाने दिया। बड़ी संख्या में बाजार में आए लोग पैदल ही गए। वहीं, खरीदारी करने आए लोगों को पांवधोई नदी के किनारे अंसारी रोड से निकाला गया। नगर कोतवाली पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।