{"_id":"6a18924e84b3c9f4850551b2","slug":"prayers-for-peace-tranquility-and-prosperity-were-offered-during-the-eid-prayers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-176414-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ईद की नमाज में मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ईद की नमाज में मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ
Fri, 29 May 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार भाईचारे के माहौल के बीच मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
रामपुर मनिहारान की ईदगाह पर शहर काजी अदील फारुकी ने नमाज अदा कराई। इस दौरान काजी नदीम, काजी अदनान, कुलदीप बालियान, जमील अहमद फोरमैन, सभासद नदीम अहमद, खलील अहमद आदि मौजूद रहे। चिलकाना ईदगाह में मौलाना मुअव्वज ने कहा कि आज का दिन मुसलमान के लिए अपने रूठे हुए रब से दुआ मांगकर मनाने का दिन है। सुल्तानपुर की शाही ईदगाह में मौलाना मासूम मजाहिरी ने नमाज अदा कराई। छप्पर वाली मस्जिद में कारी नदीम, नयाबांस वाली मस्जिद में मौलाना अहबाब ने नमाज अदा कराई।
अंबेहटा ईदगाह पर नमाज मुफ्ती शोएब ने पढ़ाई। इसके अलावा मदनी मदरसा, मस्जिद खानकाह व मदरसा खलीलिया में भी ईद की नमाज अदा की गई। बड़गांव के सिरसली कला, अंबेहटामोहन, नूनाबड़ी में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गईं। नकुड़ की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुनव्वर हुसैन एवं मौलाना गालिब ने ईद के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
लखनौती में पनाहपुर सड़क स्थित पठान वाली ईदगाह में हाफिज बुंदू, मदरसा मदीना उलूम में मुफ्ती ग्यासुद्दीन अहमद और ईदगाह कुरेशियान में मौलाना खालिक रशीदी ने नमाज अदा कराई। इसके साथ ही मकबरा, कुंडा कला और शाहपुर आदि गांवों में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नानौता के ईदगाह सुन्नी में मौलाना मौलाना आमिल, ईदगाह शिया में मौलाना मुख्तार हसन तथा मोहल्ला शेख जादगान स्थित जामा मस्जिद में मौलाना उसामा सिद्दीकी ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। मौलवी फुरकान खान ने कुर्बानी की फजीलत तथा नमाज का तरीका बताया।