फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prayer was offered in strict protection

कड़ी सुरक्षा में हुई जुमे की नमाज

Fri, 24 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prayer was offered in strict protection
जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस से पूर्व नागरिकता संशोधन कानून पर शाहीन बाग प्रकरण से लेकर देवबंद में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच जुमे की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग की टीमें अलर्ट रहीं। कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इसमें शहर और मुल्क में अमन की दुआ की गई।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद से लेकर अन्य स्थलों पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस बार गणतंत्र दिवस नजदीक होने और सीएए को लेकर कई जगहों से मिल रहे इनपुट के आधार पर जुमे की नमाज को लेकर पिछले सप्ताह से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। जामा मस्जिद के आसपास शहीद गंज, चौक फव्वारा, चौकी सराय, नवाब गंज चौक, नया बाजार, कक्कड़ गंज से लेकर अन्य जगहों पर सुरक्षा जवानों की टीमें मुस्तैद रही।
विज्ञापन

घंटाघर चौक पर भी अतिरिक्त पुलिस टीमों को लगाकर निगरानी की गई कि जुमे की नमाज के बाद सीएए को लेकर किसी तरह का प्रदर्शन तो नहीं हो रहा है। एसपी सिटी विनीत भटनागर, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह के अलावा मंडी क्षेत्र तक प्रभारी बबलू कुमार अलर्ट रहे। इन टीमों के साथ ही एसएसपी दिनेश कुमार भी जुमे की नमाज के समय की स्थिति पर जानकारी लेते रहे। इस दौरान मौलवी फरीद मजाहिरी, मंसूर बदर, अकमल, इमरान सैफी, हाजी शमशेर, औसाफ कुरैशी, शाहिद जुबेरी, हाफिज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भी जुमे की नमाज के दौरान अतिरिक्त पुलिस फोर्स रखी गई। वैसे सब कुछ शांतिपूर्ण रहा।
सीएए पर वायरल पोस्ट पर भी अलर्ट रही पुलिस
सीएए के मुद्दे पर जुमे को विरोध संबंधी सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें अलर्ट रही। हालांकि जुमे की नमाज के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ। नगर कोतवाली और मंडी कोतवाली पुलिस भी अपने स्तर पर जांच करती रही। थाना मंडी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि इस तरह का एक इनपुट मिला था। मगर सबकुछ ठीक ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed