फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prayagraj police camping in search of miscreants

Saharanpur News: बदमाशों की तलाश में डेरा डाले हुए प्रयागराज पुलिस

Fri, 11 Aug 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj police camping in search of miscreants
- डकैती और हत्या की घटना को दिया था अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रयागराज में व्यापारी के यहां डकैती के साथ गार्ड की हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश में प्रयागराज पुलिस सहारनपुर में डेरा डाले हुई है। डकैती में लूटे गए मोबाइल की लोकेशन सहारनपुर में मिल रही है। पुलिस का मानना है कि बदमाश सहारनपुर में छिपे हुए हैं। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश भी दी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। बदमाश छयमार गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।
व्यापारी के यहां से लूटे गए मोबाइल फोन की लोकेशन सहारनपुर में मिली है। प्रयागराज पुलिस दो दिन से सहारनपुर में हैं। छयमार गिरोह के ठिकानों पर भी दबिश दी है। क्योंकि, इस गिरोह के सदस्य घुमंतू होते हैं। यह अपनी जगह बदलते रहते हैं। पूर्व यहां जिन जगहों पर छयमार गिरोह के सदस्य देखे गए, उन जगहों पर पुलिस ने दबिश दी। इसके साथ ही पूर्व में सहारनपुर में पकड़े गए छयमार गिरोह के सदस्यों की कुंडली खंगाली जा रही है। क्योंकि, सहारनपुर में छयमार गिरोह के सदस्यों ने सहगल परिवार हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

-------

यह था प्रयागराज का मामला
बताया गया है कि प्रयागराज के हेतापट्टी बाजार निवासी आभूषण व्यापारी अशोक केसरवानी के यहां डकैतों ने रविवार रात डकैती डाली थी। शोर मचने पर नकाबपोश बदमाशों ने वहां के गार्ड रामकृपाल पाल की हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन:-
घटना की जानकारी अखबारों के माध्यम से मिली है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। हालांकि, प्रयागराज पुलिस ने अभी उनसे संपर्क नहीं किया है। पुलिस अपने स्तर से बदमाशों की तलाश में जुटी है। फिर भी प्रयागराज पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा।
----डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed