{"_id":"682cd6c2c1a9f651fd074347","slug":"pratapgarhs-teenager-gang-raped-in-deoband-two-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-149925-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रतापगढ़ की किशोरी से देवबंद में सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रतापगढ़ की किशोरी से देवबंद में सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Wed, 21 May 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। प्रतापगढ़ से देवबंद झाड़-फूंक कराने आ रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्रतापगढ़ निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को ट्रेन से देवबंद झाड़-फूंक कराने के लिए आ रही थी। वह ट्रेन से गाजियाबाद पहुंची, जहां से उसे दूसरी ट्रेन पकड़ कर देवबंद आना था। इस दौरान उसे एक युवक मिला और बहला फुसलाकर उसे अपने साथ देवबंद ले आया। पुलिस के मुताबिक उसने यहां झाड़-फूंक कराया और बाद में किशोरी को अपने साथ एक दोस्त के यहां ले गया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से बचकर पुलिस के पास पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसी की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया। जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को रणखंडी रेलवे फाटक के समीप से जनपद शामली के थाना काजीवाला ग्राम नया बाजार निवासी बिट्टू और जनपद सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के ग्राम बलाचोर निवासी शिवा सैनी को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।