फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pragya Prakash Buddhist, Mehak, Sania, Mannat and Zoya were the top

Saharanpur News: प्रज्ञा प्रकाश बौद्ध, महक, सानिया, मन्नत और जोया रहीं अव्वल

Mon, 18 Aug 2025 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 18 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pragya Prakash Buddhist, Mehak, Sania, Mannat and Zoya were the top
-कला उत्सव के तहत एसएएम इंटर कॉलेज में हुई 12 प्रकार की प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विकासखंड स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन एसएएम इंटर कॉलेज में किया गया।
शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता, नोडल कला प्रवक्ता नवीन गुलाटी, भूगोल प्रवक्ता ब्रिजेश पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया। कला उत्सव के विकासखंड स्तरीय आयोजन के तहत संगीत, गायन, वादन, नृत्य, दृश्य कला, लघु नाटिका एवं कहानी प्रस्तुतिकरण सहित 12 विधाओं की प्रतियोगिताएं कराई गईं।
संगीत गायन एकल स्पर्धा में प्रज्ञा प्रकाश बौद्ध, संगीत गायन समूह में महक, सानिया, मन्नत नेहा, संगीत वादन एकल शास्त्रीय में ज़ोया, संगीत वादन ताल वाद्य एकल शास्त्रीय में समर्पित ने बाजी मारी। संगीत वादन समूह में आशु, वंशिका, रिया, नृत्य एकल शास्त्रीय में सुहाना परवीन, नृत्य समूह में सना, आरजू, सबा, नबिया, नाटक समूह में फायजा, राशि, आमना अफनान, दृश्यकला में मोहित, अशफिया, शिल्प में साफिया नूर, आंचल, पारंपरिक कहानी वाचन समूह में अवंतिका शर्मा एवं अंजलि उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्णायकों में डॉ. रामशब्द सिंह, अंतिम चौधरी, पंकज मल्होत्रा और शैफाली मल्होत्रा रहे। इस मौके पर रामवीर सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, सुनील सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, मुनीश गुप्ता, नरेंद्र कुमार, जय किशन कुमार, गीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed