फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana portal will be launched today

Saharanpur News: आज लांच होगा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का पोर्टल

Sat, 16 Sep 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana portal will be launched today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सहारनपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का पोर्टल शनिवार (आज) को लांच किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद और विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगें। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।


उद्योग विभाग के उपायुक्त वीके कौशल ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का पोर्टल लांच होगा। यह कार्यक्रम कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक मुकेश चौधरी, किरत सिंह, राजीव गुंबर, देवेंद्र निम और महापौर डॉ. अजय कुमार आदि जनप्रतिनिधियों को न्यौता भेजा गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी भाग लेंगे। अपराह्न चार बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित हस्तशिल्पियों को टूल किट और ऋण के चेक भी दिए जाएंगे। जनपद को इस योजना के लिए 1500 का लक्ष्य मिला है। इसमें हस्तशिल्पियों को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed