फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prachi Chaudhary summoned by Rashtrapati Bhavan and PMO

Saharanpur News: प्राची चौधरी को राष्ट्रपति भवन और पीएमओ से बुलावा

Wed, 14 Aug 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 14 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Prachi Chaudhary summoned by Rashtrapati Bhavan and PMO
प्राची चौधरी, एथलिट
सहारनपुर। पेरिस ओलंपिक से लौटीं गांव झबीरण निवासी प्राची चौधरी को राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय से बुलावा आया है। ओलंपिक के अन्य खिलाड़ियों के साथ वह 14 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्राची ने बताया कि 14 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम होगा, जिसके लिए निमंत्रण पत्र उनके पास भी आया है। राष्ट्रपति ओलंपिक खिलाड़ियों से मिलेंगी। इसके बाद 15 अगस्त को प्रधानमंत्री से मुलाकात होगी। पहले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी उसके बाद मुलाकात होगी। प्राची ने बताया कि देश के दो शीर्ष नेताओं से मुलाकात को लेकर वह उत्साहित हैं। हालांकि मुलाकात पहले भी हो चुकी है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर हो रही मुलाकात अलग ही है। प्राची के परिजन भी इसे लेकर खुश हैं। प्राची ने बताया कि अब वह कैंप में जाएगी। जहां अगले वर्ष होने वाली विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता और विश्व रिले दौड़ की तैयारी करेगी। प्राची को अफसोस है कि उनकी टीम पेरिस ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाई, लेकिन उसका कहना है कि वह हारे हैं उनका हौसला नहीं टूटा है। वह अगले ओलंपिक के लिए फिर से तैयारी में जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed