फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prabhakar's literature is a constant source of inspiration: Bharat Bhushan

प्रभाकर का साहित्य सतत प्रेरणा स्त्रोत: भारत भूषण

Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Prabhakar's literature is a constant source of inspiration: Bharat Bhushan
-पुण्यतिथि पर कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर को याद किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। महान चिंतक, साहित्यकार पद्मश्री डॉ. कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर को 27 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
महानगर में रेलवे रोड स्थित उनकी साधना स्थली पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री डॉ. भारत भूषण ने कहा कि उनका साहित्य सतत प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में जिन प्रखर मूल्यों की स्थापना की उनके इस अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। कवि मनु स्वामी ने कहा कि उन्होंने पत्रकारिता को भौतिक साधनों की उपलब्धि का माध्यम न बनाकर उसे उच्च मानवीय मूल्यों की खोज और स्थापना में ही लगाया। अखिलेश प्रभाकर ने कहा कि प्रभाकर जी ने साहित्य की नई पीढ़ी को निरन्तर प्रेरित और पोषित करने का जो महत्वपूर्ण कार्य पूरे जीवन किया उसके लिए वे सदा स्मरणीय है। इस अवसर पर अरुण अग्रवाल, आशीष गुप्ता, चिराग सिंह, डॉ. राहुल सिंह, सुधाकर अग्रवाल, मनीष कच्छल, शीतल टंडन, यश प्रभाकर, विकास प्रभाकर, विशेष प्रभाकर, देवांश प्रभाकर आदि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन हर्ष प्रभाकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed