{"_id":"6afb5712d8c881ad8d047193","slug":"power-will-be-out-for-three-to-four-hours-in-several-areas-of-the-city-saharanpur-news-c-30-1-sha1026-188002-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में रहेगी तीन से चार घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में रहेगी तीन से चार घंटे बिजली गुल
Tue, 17 Nov 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के कई इलाकों में अनुरक्षण कार्य के चलते मंगलवार यानी आज तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। अलग-अलग उपकेंद्रों पर पोल शिफ्टिंग, भूमिगत केबल कार्य आदि कराए जाएंगे।
नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि शहर में जर्जर तार और पोल बदलने के लिए अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। इनमें पुलखुमरान उपकेंद्र से जुड़े चौक फव्वारा, बड़तला और आनंदपुर फीडरों पर दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी।
इस अवधि में नया बाजार, सर्राफा बाजार, मटिया महल, बड़तला यादगार, मोरगंज, मोहल्ला मुक्ति और आनंदपुरी समेत आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। हकीकत नगर उपकेंद्र के मल्हीपुर रोड फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान मल्हीपुर रोड, आर्यन सिटी और मंदाकिनी विहार में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
जैनबाग उपकेंद्र के रायवाला और आजाद कॉलोनी फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
इस दौरान रायवाला और आजाद कॉलोनी समेत संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी अवधि में मंडी समिति उपकेंद्र से जैनबाग उपकेंद्र के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। किशनपुरा उपकेंद्र के पुल जोगियान फीडर पर सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी अवधि में नाखासा बाजार, नेहरू मार्केट और लोहानी सराय समेत संबंधित क्षेत्रों में एबीसी केबल लगाने का कार्य कराया जाएगा।