फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power supply will remain disrupted in various areas of the metropolis.

Saharanpur News: महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Fri, 24 Jul 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Power supply will remain disrupted in various areas of the metropolis.
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा और बिजनेस प्लान के चलते शुक्रवार को महानगर के अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि अंबाला रोड फीडर से पोषित होने वाले कॉलोनियों की आपूर्ति दोपहर 12 से एक बजे तक बाधित रहेगी। इसी तरह जैन बाग उपकेंद्र से पोषित होने वाली इंद्रा चौक, होजखेड़ी रोड, फीडर की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान फीडर में बिजनेस प्लान के तहत एबीसी लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र मंंडी समिति से पोषित होने वाली कॉलोनियों में भी दोपहर 12 से एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इंडस्ट्रियल क्षेत्र पारसनाथ, हसनपुर, मनोहरपुर फीडरों पर कांवड़ यात्रा के चलते सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक 11केवी लाइन को ऊंचा करने, जर्जर पोल को हटाने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र कैलाशपुर में दोपहर दो बजे से एक बजे तक पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य होगा। विद्युत उपकेंद्र जनक नगर से पोषित होने वाले क्षेत्रों की आपूर्ति भी दोपहर 12 से एक बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed