फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power supply will be disrupted for three hours in several areas of the city today.

Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में आज तीन घंटे तक गुल रहेगी बिजली

Wed, 14 Oct 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Power supply will be disrupted for three hours in several areas of the city today.
सहारनपुर। शहर के कई इलाकों में बुधवार यानी आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम की ओर से शहर के कई क्षेत्रों में दो से तीन घंटे बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन

नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्यों के चलते हकीमपुरा हकीमपुरा उपकेंद्र से जुड़े गणपति विहार, गोपालपुरा, रामजनपुरा, विश्वास नगर, हलालपुर, देव कॉलोनी, आनंद कॉलोनी में दोपहर 12 से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक, जनकनगर उपकेंद्र के लिंक रोड, कंपनी बाग और माधोनगर फीडरों पर दोपहर 12 से दो बजे तक कटौती होगी।
विज्ञापन

गोविंद विहार फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक, घंटाघर उपकेंद्र के एमजीएम रोड फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक, मंडी समिति उपकेंद्र के बरेलियों का मदरसा फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे और गोटे शाह फीडर पर दोपहर तीन से चार बजे तक कटौती होगी। आईटीआई-2 उपकेंद्र के मनोहरपुर और पार्श्वनाथ फीडरों तथा मानकमऊ उपकेंद्र के शारदानगर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed