फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power supply restored in three villages after five days

Saharanpur News: तीन गांवों में पांच दिन बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Sun, 16 Jul 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Power supply restored in three villages after five days
-चिलकाना क्षेत्र में बाढ़ से पानी में बह गए थे बिजली के खंभे
विज्ञापन

-बाकी गांवों में 17 जुलाई तक आ पाएगी बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बारिश और बाढ़ ने जहां जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया, वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बाढ़ से चिलकाना क्षेत्र में बिजली के खंभे तक बह गए थे। खंभों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। तीन गांवों में पांच दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई, जबकि तीन गांवों में 17 जुलाई तक बिजली आएगी।
चिलकाना में मसखरा नदी का जलस्तर बढ़ा, साथ ही दूसरी नदियाें में पानी बढ़ने से बिजली के खंभे तक बह गए थे। जिससे क्षेत्र के 69 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब जैसे-जैसे नदियों का पानी कम हो रहा, विद्युत निगम की टीम ने बिजली खंभे ठीक करने में जुटी है। शनिवार को चिलकाना के 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र सलेमपुर गदा से पोषित बेरखेड़ी, तिरफुआ और तांसेपुर में बिजली आई। यहां पिछले पांच दिनों से बिजली नहीं थी। इसी तरह 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पठेड़ से पोषित सोंधेबांस, ग्याजुद्दीनपुर और बुद्धा गांवों में बिजली आपूर्ति 17 जुलाई तक बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन

उधर, अधीक्षण अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बताया कि चिलकाना क्षेत्र के बिजली के खंभे बाढ़ में बहने से 69 गांवों में बिजली बंद हो गई थी। 43 गांवों की बिजली 13 जुलाई को चालू करा दी थी। 14 जुलाई को 11 गांवों की बिजली बहाल हुई थी। अब जो गांव के रह गए हैं, उनमें भी जल्द बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed