{"_id":"69d8035b46647958770701ec","slug":"power-outage-for-16-hours-drinking-water-crisis-deepens-in-15-villages-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173112-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 16 घंटे से बिजली गुल, 15 गांवों में हाहाकार पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 16 घंटे से बिजली गुल, 15 गांवों में हाहाकार पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
तीतरों। क्षेत्र के करीब 15 गांवों में पिछले 16 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली न आने से जहां लोगों के दैनिक कार्य बाधित हो रहे हैं।
नगर तीतरों समेत ग्राम रादौर, मोहम्मदपुर गुर्जर, सालियर, पूजना, माधोपुर, तबर्रकपुर, बाल्लू, फतेहचंदपुर, ठोल्ला सहित अन्य गांवों में विद्युत सप्लाई बाधित है। लंबे समय से बिजली न आने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन में बार-बार तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। कई बार फाल्ट ठीक करने में पूरा दिन लग जाता है, जिससे बिजली आधारित कार्य प्रभावित होते हैं। उपभोक्ताओं में रमेश चंद, भोपाल सिंह, अजीत सिंह, सलीम, विक्रम सिंह, रामगोपाल सैनी, राजकुमार आदि का कहना है कि ऊर्जा निगम को तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए, ताकि ऐसी समस्याओं से निजात मिल सके।
वहीं, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए टीम सुबह से ही कार्य में जुटी हुई है। फाल्ट पूरी तरह ठीक न होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही विद्युत सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।