फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power lines not underground, construction work on smart roads affected

Saharanpur News: भूमिगत नहीं हुई विद्युत लाइनें, स्मार्ट सड़कों के निर्माण का कार्य प्रभावित

Tue, 30 Apr 2024 04:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Power lines not underground, construction work on smart roads affected
अंबाला रोड पर स्मार्ट रोड का निरीक्षण करते स्मार्ट सिटी के अ​धिकारी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित स्मार्ट सड़कों में से कई सड़कों का कार्य लगभग बंद है। जिसकी वजह विद्युत लाइनें भूमिगत नहीं होना है। ऐसे में स्मार्ट सिटी लिमिटेड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता की ओर से विद्युत नगरीय वितरण खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा गया है, जिसमें कार्य में तेजी लाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि महानगर के 12 चौराहों पर विद्युत यूटिलिटी को भूमिगत करने की परियोजना को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त 269 दिन की समय दिया गया था, जिसकी अवधि 27 मई 2024 को पूर्ण हो चुकी है। निरीक्षण में पाया गया है कि अनेक चौराहों पर अभी तक विद्युत लाइनें भूमिगत नहीं की गई हैं। इसको लेकर नागरिक समय समय पर हंगामा प्रदर्शन करते रहे हैं। बीते दिनों मदरसा मजाहिर उलूम पर हंगामा हो चुका है। लाइनें भूमिगत नहीं होने के कारण स्मार्ट सड़कों के निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा है। सड़कें खुदी होने के कारण नागरिक परेशान और नाराज हैं। इससे स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारियों की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम के संबंधित अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर अभी तक हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है, जिससे परियोजना के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed