{"_id":"5ed13e328ebc3e9021209656","slug":"power-lines-broken-by-strong-winds-supplies-stalled-saharanpur-news-mrt483941927","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर बिजली न होने से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर बिजली न होने से लोग रहे परेशान
विज्ञापन
देवबंद/ गंगोह/ नकुड़ (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार रात आई तेज हवा से विद्युत लाइनें टूटने के बाद आपूर्ति बाधित हो गई। देवबंद और गंगोह में जहां 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, नकुड़ में भी पूरी रात बत्ती गुल रही। बिजली नहीं होने से जहां रात लोगों ने जाग कर गुजारी तो शुक्रवार की सुबह वे पानी को तरस गए।
देवबंद में बृहस्पतिवार को पूरा दिन और रात में भी बिजली ने दर्शन नहीं दिए। शुक्रवार को महज तीन-चार घंटों के लिए ही आपूर्ति हो सकी। किसानों का कहना है कि दिन में बारिश तो हुई है, लेकिन वह खेतों की प्यास नहीं बुझा पाई है। ऐसे में बिजली नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। विद्युत निगम के एसडीओ अमित त्यागी का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात आई आंधी के कारण कुछ जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर पड़े। जिन्हें दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।
गंगोह नगर के व्यापारी ने बृहस्पतिवार को दिन में धरना देकर बिजली आपूर्ति चालू कराई थी, जो शाम छह बजे फिर से गुल हो गई थी। देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवा चलने लगी जिसके बाद पूरी रात बिजली नहीं आई। शुक्रवार शाम चार बजे तक बिजली गुल पड़ी थी। बिजली नहीं होने से पेयजल सप्लाई भी नहीं हो सकी। भाकियू तहसील अध्यक्ष चौधरी देश पाल सिंह, व्यापारी नेता मनोज गोयल, अरविंद कुमार, जनेश्वर प्रसाद, अख्तर खान, शाजान आदि का कहना है कि बिजली कर्मचारी तकनीकी खराबी आने की दशा में उसे ठीक करने में लापरवाही बरतते हैं। उन्होंने आपूर्ति चालू कराने की मांग की है। उधर पावर कार्पोरेशन के जेई दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि हवा चलने के कारण लाइनें टूट गई थी, जिन्हें ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
नकुड़ में भी पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात करीब नौ बजे बारिश शुरू होते ही कस्बे सहित देहात की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद बारिश व हवाएं बंद हुई तो कस्बे में बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई लेकिन करीब एक घंटा बाद दोबारा आपूर्ति ठप हो गई और पूरी रात लोगों को बिना बिजली के ही गर्मी व मच्छरों के बीच जाग कर काटनी पड़ी। सुबह करीब साढ़े छह बजे सप्लाई चालू हो सकी।