फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power failures in fifty villages of the area for 40 hours

40 घंटे से क्षेत्र के पचास गांवों में बिजली गुल

Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power failures in fifty villages of the area for 40 hours
साढौली कदीम (सहारनपुर)। पिछले 40 घंटे से क्षेत्र के लगभग पचास गांवों में बिजली गुल होने से अंधेरा छाया हुआ है, इससे विद्युत उपकरण शो पीस बने हैं। उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विकास खंड साढौली कदीम के अंतर्गत स्थापित सलेमपुर गदा बिजलीघर से जुडे़ लगभग पचास गांवों में पिछले 40 घंटों से अंधेरा छाया हुआ है। इस बिजलीघर से जुडे़ क्षेत्र के गांव चको, मंझाड़ी, टोडरपुर, लोदीपुर, सलेमपुर गदा, कवादपुर, रसूलपुर, कम्बोह मजरा, कांसेपुर, नुनयारी, जोधे बांस, टटोहल, रसूली आदि सहित पचास गांवों में रविवार की रात्रि से बिजली गुल है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ता अवनीश कुमार, अनिल कुमार, अरविंद सिंह, बिरम पाल, केतन सिंह, प्रमोद कुमार, योगेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार, चौधरी ताहिर, हाजी मुकर्रम, आमिर चौहान आदि ने कहा पिछले एक माह से उन्हें लगातार विद्युत कटौती की परेशानी को झेलना पड़ रहा है और पिछले 40 घंटे से अधिक समय से उन्हें सप्लाई ही नहीं मिल पा रही है, इससे उनके घरों में रखे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। सर्दी के मौसम के चलते शाम ढलते ही घनघोर अंधेरा छा जाता है। बिजली की आपूर्ति सुचारु न होने से परीक्षार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही विभागीय जेई पंकज मलिक का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बूंदाबांदी के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है। एचटी लाइन के आस पास खडे़ पेड़ों की शाखाएं टकराने से प्रयास के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं पा रही है। मौसम खुलने के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed