फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power failure overnight, officials do not even pick up the phone

रात भर बिजली गुल, फोन भी नहीं उठाते अधिकारी

Fri, 11 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Power failure overnight, officials do not even pick up the phone
सहारनपुर। शहर की कई कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति रात भर ठप रहने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। लोग जाग कर रात काटने को मजबूर हैं। खास बात यह है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी टोल फ्री नंबर 18001803002 और 1912 भी बंद हैं। ऐसे में बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

हकीमपुरा फीडर से जुड़ी कॉलोनियों और गांवों में बीते दो दिन से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है। पहले बुधवार की रात तीन बजे बिजली जाने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे आई। यानी 11 घंटे का कट रहा। इसके बाद बृहस्पतिवार रात 11 बजे आपूर्ति बंद होने के बाद शुक्रवार सुबह दस बजे आपूर्ति चालू की गई। यानी फिर से 11 घंटे का कट। यही स्थिति अन्य क्षेत्रों में बनी हुई है। उपभोक्ताओं सीताराम, रामकुमार आदि का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारियों के सीयूजी नंबर भी रात में या तो बंद रहते हैं या फिर उठाए नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

बादल छाते ही गायब हो जाती है बिजली
पिलखनी की ओर से आने वाली लाइन से जुड़े तमाम बिजली उप केंद्रों की हालत ऐसी है कि जब भी बादल छाते हैं या तेज हवा चलती है तो तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इसकी वजह विद्युत लाइनों पर आ रही पेड़ों टहनियां भी हैं। बरसात से पहले पेट्रोलिंग कर टहनियों को हटाया जाना चाहिए, मगर ऐसा होता नहीं है। शहर के अंबाला रोड क्षेत्र में भी कई दिन से विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। रात में कई-कई घंटे के अघोषित कट लग रहे हैं। पार्षद मंसूर बदर ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की। आरोप है कि अंबाला रोड के बिजली घरों पर रात में कोई कर्मचारी नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी ने भी किया बेहाल
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने से गर्मी ने भी लोगों को खूब परेशान किया। दिन भर तेज धूप निकलने की वजह से मौसम में उसम बनी रही।
वर्जन
पिलखनी की ओर से आने वाली लाइन जंगलों से होकर आ रही है। बरसात और तेज हवा में टहनियों के तारों पर गिरने से ब्रेक डाउन हो रहा है। बीते दिनों टहनियां हटवाई गई थी। टोल फ्री नंबर बंद होने की शिकायत मिली है, उच्चाधिकारियों से बात कर समाधान कराया जाएगा।
-- जीसी झा, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed