फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power failure of half a dozen villages due to technical fault

Saharanpur News: तकनीकी खराबी से आधा दर्जन गांवों की बिजली गुल

Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Power failure of half a dozen villages due to technical fault
तीतरों। महंगी विद्युत उपकेंद्र पर सप्लाई मशीन में आई तकनीकी कमी के कारण आधा दर्जन गावों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन

तीतरों के ग्राम महंगी स्थित 11/33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर नंबर एक में रविवार की सुबह अचानक तकनीकी कमी के चलते महंगी और हैदरपुर फीडर से जुडे़ आधा दर्जन गावों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है। उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ ने बताया कि मशीन के बुश फट जाने से सप्लाई बाधित हुई है। इसकी जानकारी विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है। ग्रामीणों में रविंद्र चौधरी, लखपतराय सैनी, महेंद्र कोरी आदि का कहना है कि अवर अभियंता के स्थानांतरण और बरसात के बाद से ही इस बिजलीघर की व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो पा रही है। उधर उपखंड अधिकारी अंकित त्यागी ने बताया कि एक्सपर्ट की टीम को उपकेंद्र पर तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए भेजा गया है। जल्द ही सप्लाई सुचारू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed