{"_id":"6a14aaba854217143602a272","slug":"power-cuts-on-the-rise-as-mercury-soarspower-cuts-on-the-rise-as-mercury-soars-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-176239-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पारे की छलांग के साथ बढ़ रहे बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पारे की छलांग के साथ बढ़ रहे बिजली कट
Tue, 26 May 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 26 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पारे की छलांग के साथ महानगर से लेकर देहात क्षेत्र में बिजली के कट बढ़ रहे हैं। वहीं विद्युत निगम लगातार उपभोक्ताओं से अपील कर रहा है।
नौतपा के पहले ही दिन तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई है। महानगर से लेकर देहात क्षेत्र में कट लग रहे हैं। सोमवार की दोपहर नवीन नगर में फॉल्ट आ गया। इसे ठीक करने के लिए निगम ने आपूर्ति को बाधित किया। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। सबसे अधिक परेशानी देहात क्षेत्र में हो रही है। महानगर के भी कई इलाकों में बिजली कट से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि विद्युत निगम के अधिकारी भी फॉल्ट को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए क्षेत्रों में तैनात हैं।
अधीक्षण अभियंता आरआस वर्मा ने बताया कि कई क्षेत्रों में 11/33 केवी विद्युत लाइने पूर्व में स्थापित है। कई स्थानों पर बिना मानकों के भवन निर्माण किया गया है। निर्माण के दौरान छज्जे, बालकनी, लोहे के सरिये लाइनों के अत्यधिक नजदीक है। बताया कि यह गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि 11/33केवी विद्युत लाइनों के निकट किसी भी प्रकार के छज्जा, बालकनी या निर्माण कार्य न करें। किसी स्थान पर निर्माण कार्य करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।