फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   power cut..

कई मोहल्लों में पांच घंटे गुल रही बत्ती

Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
power cut..
सहारनपुर। शहर में मंगलवार रात कई जगह बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण गोविंद नगर, पठानपुरा, सपना टॉकिज रोड सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रही। रात पौने एक बजे के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो पाई। वहीं, घंटाघर बिजलीघर के मुख्य गेट पर चाय की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों और बाद में दमकल विभाग की टीम ने समय रहते इसे बुझा लिया।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली आपूर्ति के ओवरलोड के कारण शहर से देहात तक ऐसी समस्याएं आ रहीं हैं। गोविंद नगर और पठानपुरा क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि सोफिया मार्केट में ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन में फाल्ट के कारण ऐसे हालात रहे। रातभर लोग गर्मी से परेशान रहे। इसी क्षेत्र में पूर्व विधायक राजीव गुंबर का भी आवास है और यह क्षेत्र घंटाघर चौक से बेहद करीब है। वहीं, घंटाघर के पास स्थित बिजलीघर के मुख्य गेट के पास ही बिजली के तारों में फाल्ट के कारण मंगलवार देर रात चाय की दुकान में आग लग गई। बाद में आसपास के लोगों और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि चाय की दुकान पर लगी तिरपाल ने आग पकड़ ली थी। यदि समय से आग न बुझती तो काफी नुकसान हो सकता था। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिन जगहों पर फाल्ट की सूचनाएं मिली हैं, वहां उन्हें दुरुस्त करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed