{"_id":"58f5078a4f1c1b1974471bfd","slug":"potato-purchasing-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की सरकारी खरीद आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू की सरकारी खरीद आज से शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
आलू की खरीद शुरू
- फोटो : प्रतीकात्मक
सहारनपुर। बाजार में आलू की हो रही दुर्गति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत जिले में मंगलवार से आलू की सरकारी खरीद शुरू कर रही है। जनपद में इसके लिए तीन आलू खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सरकारी क्रय केंद्रों पर 487 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू खरीदा जाएगा।
बाजार में आलू का उचित भाव नहीं मिलने से प्रदेश भर के किसान हलकान है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी स्तर पर बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत आलू को खरीदने की योजना बनाई है। इसमें किसानों से 487 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू खरीदा जाएगा। इसके लिए तीन क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन पर मंगलवार यानि आज से आलू की खरीद शुरू हो जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जिले में पीसीएफ को आलू खरीद करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया है।
पीसीएफ ने बेहट तहसील के कलसिया, नकुड़ तहसील के गंगोह और सदर तहसील के पटनी में आलू खरीद केंद्र खोले हैं। यहां पर 487 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदा जाएगा। जबकि बाजार में इस समय करीब 350 रुपये क्विंटल का भाव चल रहा है।