फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   poster competition on world heritage day

विश्व धरोहर दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

Mon, 18 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
poster competition on world heritage day
विश्व धरोहर दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो में शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को विश्व धरोहर दिवस की महत्ता के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में सायरा, सानिया, जीनत, सोफिया, मिस्बाह, अलीशा, सना, अलीशान, सर्बिया, दानिश आदि बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिक्षिका ने बताया कि किसी भी राष्ट्र का इतिहास उसकी वर्तमान और भविष्य की नींव होता है जिस देश का इतिहास जितना गौरवमयी होगा, वैश्विक स्तर पर उसका उतना ही नाम होगा। किसी भी देश की पहचान उसकी सभ्यता की जानकारी उसके देश में उपस्थित धरोहरों से ही होती है। इतिहास में कब कहां क्या घटित हुआ, यह जानना हमारे लिए बहुत आवश्यक है। इन्हीं घटनाओं और इतिहास की संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से ही विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। बताया कि हमारे देश में ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला आदि बहुत से ऐसे स्थल हैं, जो विश्व भर में भारत को एक अलग ही पहचान दिलाते हैं। उन्होंने बच्चों को इन धरोहरों के संरक्षण के प्रति शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed