{"_id":"5ede819b8ebc3e907664c19d","slug":"positive-case-saharanpur-news-mrt4855125119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में सैंपल देकर लौटे दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में सैंपल देकर लौटे दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

सहारनपुर/बेहट/चिलकाना। हरिद्वार में सैंपल देकर सहारनपुर लौटे दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसके बाद चिकित्सा विभाग को उन्हें कोविड-19 सेंटर में भेजना पड़ा है, साथ ही उनके संपर्क में आए परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है।
पॉजिटिव निकले युवकों में एक युवक बेहट के मोहल्ला गाड़ान का रहने वाला है, जो दो दिन पहले हैदराबाद से लौटा था, जबकि दूसरा चिलकाना का रहने वाला है। दोनों का हरिद्वार में सैंपल लिया गया था। इसके बाद वह अपने घर लौट आए। सोमवार को हरिद्वार से चिकित्सा विभाग को सूचना आई कि युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने दोनों युवकों को कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट कर दिया। साथ ही उनके परिजनों को भी क्वारंटीन कर सैंपलिंग की गई है। दोनों के मोहल्लों को सील किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंदवाल ने पुष्टि की। चूंकि दोनों की सैंपलिंग हरिद्वार में हुई थी। ऐसे में यह सहारनपुर में काउंट नहीं होंगे। उधर, दो मरीजों के रिकवर होने पर उन्हें छुट्टी दी गई। अब जनपद में एक्टिव मरीज 34 रह गए हैं।
--------
35 लोगों के रैंडम सैंपल लिए
चिलकाना। कोरोना के मरीजों की जांच के लिए जिला स्तरीय मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम ने खेड़ामवात में मिनी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। डॉ. राजेश कुमार ने लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। कुल 35 लोगों के रैंडम सैंपल लिए। टीम में डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, अंकित कुमार, निकसन चौधरी, सरिता चौधरी, सुनील कुमार, विवेक, ग्राम प्रधान रियाजुल आदि थे।
विज्ञापन
--------
सहारनपुर के दो युवक हरिद्वार में सैंपल देकर आए थे। एक बेहट और दूसरा चिलकाना का है। हरिद्वार के चिकित्सा विभाग से सूचना मिली है कि दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमने दोनों को कोविड-19 में भर्ती करा दिया है। मगर दोनों मरीज सहारनपुर में काउंट नहीं होंगे।
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।