{"_id":"60fef8468ebc3e57f242dc52","slug":"portal-did-not-work-women-and-children-stood-in-line-for-three-hours-saharanpur-news-mrt549126416","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चला पोर्टल, तीन घंटे लाइन में खड़े रहे महिलाएं और बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चला पोर्टल, तीन घंटे लाइन में खड़े रहे महिलाएं और बच्चे
विज्ञापन
आयुषमान कार्ड बनवाने के लिये कार्यालय पर लगी भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान सोमवार से शुरू हो गया। अभियान के पहले ही दिन पोर्टल जवाब दे गया। दोपहर एक बजे तक पोर्टल नहीं चलने की वजह से लोग सुबह से एक बजे तक कतारों में खड़े रहे। नतीजा जिले भर में मात्र 1129 ही कार्ड दिन भर में बन सके।
गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान 26 जुलाई से शुरू हुआ है, जो नौ अगस्त तक चलेगा। एसबीडी जिला अस्पताल स्थित आयुष्मान कार्यालय में कार्ड बनवाने के लिए पात्र लोग सोमवार को परिवारों सहित पहुंचे थे। सुबह से ही लोग लाइन लगाकर खड़े हो गए, मगर पोर्टल नहीं चला। अंदर बैठा कर्मचारी लोगों को बार-बार इंतजार करने की बात कहता रहा, मगर पोर्टल दोपहर एक बजे चल सका। इसकी वजह से लोग जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे कई घंटे तक लाइन में लगे रहे। कई लोग निराश लोकर बिना कार्ड बनवाए ही लौट गए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि पोर्टल में खराबी की वजह से पहले दिन सभी 11 ब्लॉकों में 1129 ही कार्ड बन सके हैं। मगर अभियान को आगामी दिनों में सुचारू चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्ड केवल उन्हीं के बनने हैं, जिनके घर योजना से जुड़ी चिट्ठी पहुंची हुई है। ऐसे लोगों को चिट्ठी के साथ आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर पहुंचना होगा। जितने सदस्यों के नाम चिट्ठी में हैं उन सभी को आना होगा।
कहां कितने गोल्डन कार्ड बने
अभियान के पहले दिन सोमवार को बलियाखेड़ी में 80, देवबंद में 119, गंगोह में 132, मुजफ्फराबाद में 62, नागल में 97, नकुड़ में 61, नानौता में 155, पुवांरका में 93, रामपुर मनिहारान में 47, साढ़ौली कदीम में 91, सरसावा में 102 और सहारनपुर नगर में 90 कार्ड बने। इस प्रकार जिले भर में 1129 ही कार्ड पहले दिन बने।
विज्ञापन
जिले में दस सक्रिय मरीज
सहारनपुर। जनपद में सोमवार को कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। जनपद में कोरोना की दोनों लहर में अभी तक कुल 33143 संक्रमित मिले हैं। सोमवार को ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी शून्य ही रही। वर्तमान में जनपद में कोरोना के दस सक्रिय मरीज हैं।