फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Population control laws required: Giriraj

जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक : गिरिराज

Mon, 24 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Population control laws required: Giriraj
मंचासीन वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यह भारत की अस्मिता के लिए आवश्यक है। 
विज्ञापन


रविवार को मिरगपुर गांव में हिंदू स्वाभिमान समिति के तत्वावधान में आयोजित हिंदू जन संसद में केंद्रीय मंत्री ने तीन तलाक के मसले पर केंद्र सरकार के समर्थन का बचाव करते हुए कहा कि एक पीड़ित मुस्लिम महिला यूपीए सरकार के दौरान कोर्ट गई थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उससे कुछ लेना देना नहीं है। मुस्लिम एक तरफ शरिया कानून और दूसरी तरफ आपराधिक मामलों में आईपीसी को बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान तभी हो सकता है जब ऐसा कानून बने जिसे सभी धर्मों के लोग मानें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण कानून न बनाने को लेकर मोदी सरकार से उपजी नाराजगी पर सफाई देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्यसभा में बहुमत का अभाव इसके आड़े आ रहा है।

हिंदुओं के घटते अनुपात पर चिंता जताते हुए सिंह ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र और अस्तित्व के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की जनसंख्या इतनी तेजी के साथ बढ़ रही है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों का धार्मिक संतुलन बिगड़ गया है।

बिहार के किशनगंज जिले की 80 फीसदी आबादी मुस्लिम हो गई है। इसी तरह उत्तराखंड के हरिद्वार में भी 37 फीसदी मुस्लिम हो गए हैं। योगाचार्य डा. वरुणवीर सिंह ने जाति-बिरादरी को हिंदुत्व एवं देश के लिए घातक बताते हुए लोगों से अपील की है कि वे जातीयता की खाई को पाटें और हिंदुत्व एवं देशहित में एक इकाई के रूप में एकजुट होने का काम करें।

सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहस एवं कौशल की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारतीय सेना और देश का मनोबल बढ़ा है। अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नरसिंहानंद सरस्वती, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, चेतना शर्मा, सागर सिंधु राज महाराज, शशिबाला पुंडीर, रणबीर सिंह, वीरेंद्र गुर्जर, विधायक राजीव गुंबर, विनय कुच्छल ने भी विचार रखे।


अध्यक्षता कर्नल राजीव सिंह व संचालन वीरेंद्र चौधरी ने किया। यशपाल सिंह, अभिषेक त्यागी, राहुल वाल्मीकि, सोनू मावी, देवव्रत त्यागी, रणवीर सिंह एडवोकेट, धीरज पुंडीर, ओमबीर, रजनीश त्यागी, अविनाश वाल्मीकि,  डा. कल्याण, सोनू, राजेश, सुभाष सिंह, आलोक, मांगेराम त्यागी, अधीर कौशिक, ओमप्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed