फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Polythene is poisoning life, stop using it: Mayor

जीवन में जहर घोल रही पॉलिथीन, इसका इस्तेमाल बंद करें : महापौर

Mon, 05 Jun 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Polythene is poisoning life, stop using it: Mayor
जनमंच में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते मेयर डॉ अजय कुमार
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जितना प्लास्टिक बनता है उसके आधे से भी कम का ही पुनर्चक्रण यानी रीसाइकिल हो पाता है। ज्यादातर प्लास्टिक और पॉलिथीन सैकड़ों साल तक जिंदा रहती है, जो हवा के साथ ही भूमि को भी प्रदूषित कर रही है। यदि हम जीवन बचाना चाहते हैं तो प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग बंद करना होगा।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगर आयुक्त गजल भारद्वाज, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव और एसके तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसी दौरान महापौर ने लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील की। उन्होंने स्कूल और कॉलेजों से भी अपने यहां प्लास्टिक और पॉलिथीन पूरी तरह प्रतिबंधित करने को कहा, जिससे इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि हमें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन कर प्लास्टिक को प्रयोग से प्रतिबंधित करना होगा। सहायक नगर आयुक्त/प्रभारी नगर स्वास्थ्य विभाग अशोक प्रिय गौतम ने निगम द्वारा शहर को साफ, सुंदर और हरा भरा बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री का लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान पार्षदों को पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed