{"_id":"5ec95fba8ebc3e908644ed39","slug":"polution-saharanpur-news-mrt483095611","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में फिर घुला प्रदूषण का जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में फिर घुला प्रदूषण का जहर
विज्ञापन
हवा में फिर घुला प्रदूषण का जहर, एक्यूआई 180 पहुंचा
सहारनपुर। लॉकडाउन में छूट के कारण हवा में फिर से प्रदूषण का जहर घुल गया है। इसी माह एक मई को जहां एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 40 तक आ गया था वह फिर से बढ़कर 23 मई को 180 तक जा पहुंचा है। वायु में प्रदूषण की यह स्थिति अस्वस्थ खासकर, सांस के मरीजों के लिए नुकसान पहुंचाने वाली है।
कोरोना के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया था, जिसमें तमाम इंडस्ट्रीज के साथ ही यातायात पूरी तरह बंद था। चूंकि किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं हो रहा था। ऐसे में एक्यूआई 40 तक आ गया था, जो बहुत अच्छी स्थिति माना जाता है। मगर लॉकडाउन में छूट के कारण जैसे ही यातायात पुन: शुरू हुआ है और उद्योग फिर से चालू होने की वजह से हवा में फिर से धुएं और धूल की मात्रा बढ़ी है, जिसकी वजह से एक्यूआई 180 तक पहुंच गया है। लॉकडाउन से पहले सहारनपुर में सामान्य दिनों में एक्यूआई 200 के आसपास रहता था।
-------
एक्यूआई की कैटेगरी
-00 से 50 तक अच्छा।
-50 से 100 ठीकठाक।
-100 से 150 अस्वस्थ लोगों के लिए खराब।
-150 से 200 खराब।
-200 से 300 अधिक खराब।
-300 से 500 बेहद खराब।
-------
लॉकडाउन की वजह से बीते दिनों अनेक जगहों पर वायु प्रदूषण एक तरह से खत्म सा हो गया है। मगर अब फिर से वाहनों और उद्योगों के चलने से फिर से प्रदूषण बढ़ा है।
विज्ञापन
पवन मिश्रा, वैज्ञानिक सहायक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।