फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pollution poison dissolved in air, AQI reached beyond 300 in saharanpur District

हवा में घुला जहर: दिल्ली जितना ही प्रदूषित है यूपी का ये जिला, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई

Sun, 01 Nov 2020 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pollution poison dissolved in air, AQI reached beyond 300 in saharanpur District
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मौसम परिवर्तन के साथ हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को सहारनपुर में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दिल्ली के एक्यूआई के आसपास दर्ज किया गया। सहारनपुर का एक्यूआई 320 पहुंचना सेहत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन


एक्यूआई का यह स्तर खतरनाक है, खासकर दिल और सांस के मरीजों के लिए। शनिवार को सहारनपुर का एक्यूआई 320 रहा जबकि पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर में 364 और दिल्ली में 348 एक्यूआई दर्ज किया गया। एक्यूआई जब 301 से 400 तक होता है तो इसे बहुत बुरी स्थिति माना जाता है।
विज्ञापन


यह हो सकती है शारीरिक समस्या
एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि सर्दियों में हवा भारी रहती है, जिसकी वजह से उसमें घुले धूल और धुएं के कण जमीन के आसपास रहते हें जो सांस के जरिए इंसान के शरीर में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आम आदमी के लिए भी नुकसानदायक है। दिल और सांस के मरीजों के लिए यह बेहद खतरनाक है। इसके अलावा कुछ लोगों को आंखों में जलन की भी शिकायत रहती है। ऐसे में लोगों को घर से निकलते वक्त मास्क और चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

यह है प्रदूषण की वजह
- ठंड के कारण हवा में नमी के कारण हवा ऊपर जमीन के आसपास बने रहना।
- जर्जर सड़कों पर वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल।
- शहर भर में सीवर लाइन के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़कें।
- धुुएं का जहर उगलते वाहन।
- कुछ किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली।
- शहर में जगह-जगह कचरा जलाना

मौसम के साथ हवा के स्तर में परिवर्तन रहता है, जो कभी कम, कभी अधिक हो सकता है। सहारनपुर में एक्यूआई मापने की व्यवस्था आईपीटी (इंस्टीट्यूट ऑफ पेपर टेक्नोलॉजी) परिसर में है। वहां से प्रतिदिन डाटा उपलब्ध नहीं हो पाता है। शनिवार को एक्यूआई कितना रहा इसकी जानकारी कराई जा रही है। - एसआर मौर्य, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed