फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pollution is increasing problems with light fog in winter

Saharanpur News: सर्दी में हल्के कोहरे के साथ प्रदूषण बढ़ा रहा परेशानी

Thu, 28 Nov 2024 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pollution is increasing problems with light fog in winter
सहारनपुर। सर्दी के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। हवा में नमी के कारण धुंआ और धूल के कण ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं, जो सुबह के समय कोहरे के साथ मिलकर प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद का एक्यूआई सामान्य दिनों में 70 से 100 तक रहता है, लेकिन जब से मौसम में ठंडक बढ़ी है, तब से यह 190 से 200 तक बना हुआ है। वायु प्रदूषण की यह स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। एक्यूआई का यह स्तर दिल, सांस खासकर दमा के मरीजों तथा गर्भवतियों, बच्चों और सामान्य लोगों के लिए भी नुकसानदायक है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि दिल और सांस के मरीज सुबह चार से दस बजे तक बाहर निकलने से परहेज करें। निकलना जरूरी हो तो मास्क लगा सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, सर्दी फिलहाल उस स्तर पर नहीं है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और वह 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान बीते तीन दिन से 24 डिग्री सेल्सियस पर ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताहभर मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed